कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात 11 बजे 16 वर्षीया किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी बीडीसी सदस्य पर केस दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। किशोरी को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
सोमवार की रात एक गांव में जन सहयोग से कीर्तन हो रहा था। गांव की 16 वर्षीया किशोरी घर में अकेली सो रही थी और परिवार के लोग कीर्तन में गए थे। बीडीसी पर आरोप है कि घर खाली देखकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात पिता घर वापस लौटा तो आहट पाकर आरोपी निकलकर भागा। मंगलवार को पीड़िता किशोरी के साथ पिता ने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।