फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई बनाते समय लगी आग, सबकुछ राख

Tue, 09 Oct 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से लगी आग में रामप्रताप की जली झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। मंगलवार की दोपहर में बलुआ हाता मोहल्ले में मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव होने से आग लग गई। इससे घर में रखे नकदी, विदाई के कपड़े, आभूषण सहित सबकुछ जलकर राख हो गया। काफी प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन


रामकोला कस्बे के वार्ड नंबर पांच बलुआ हाता मोहल्ला के निवासी रामप्रताप प्रसाद की बेटी निर्मला की विदाई के लिए मंगलवार को झोपड़ी में मिठाई बनाई जा रही थी। गैस रिसाव के चलते झोपड़ी में आग लग गई, जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करें, तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

देखते ही देखते घर में रखे विदाई के लिए कपड़े, गहने, नकदी आदि जलकर राख हो गए। रामप्रताप ने बताया कि आवास के लिए रखे गए 20 हजार रुपये भी आग में जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची और गांववालों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई। रामप्रताप ने बताया कि मजदूरी करके किसी तरह पूरा सामान जुटाया था, जो आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलने पर लेखपाल विद्यासागर तिवारी ने क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें