फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू लदी बैलगाड़ियों को पकड़ने का मामला 16-46-58

विज्ञापन
विज्ञापन
जटहां बाजार (कुशीनगर)। शनिवार की सुबह खिरकिया बाजार में बालू लदी बैलगाड़ियों को कुछ पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। अवैध परिवहन बताकर सिपाहियों ने प्रति गाड़ी 100 रुपये की मांग की। परंतु गाड़ीवानों ने रुपये नहीं दिए। नाराज सिपाहियों ने बैलगाड़ी के पहियों की हवा निकाल दी। सिपाहियों के जाने के बाद गाड़ीवानों ने पहियों में हवा भराई और बालू लदी गाड़ियां लेकर चले गए। यह घटना खूब चर्चा में है।
विज्ञापन

बांसी व आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन हो रहा है। बालू लदी गाड़ियां पडरौना कोतवाली क्षेत्र से ही होकर जाती हैं। शनिवार की सुबह खिरकिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के सामने से गुजर रही बालू लदी बैलगाड़ियों को कुछ पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। डॉयल 100 टीम के बताए जा रहे इन पुलिस कर्मियों ने गाड़ी वान से 100 रुपये के रेट से मांगना शुरू किया लेकिन किसी ने रुपये नहीं दिए। इससे नाराज सिपाहियों ने सभी बैलगाड़ियों के पहियों की हवा निकाल दी। तब तक वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसे देख पुलिसकर्मी खिसक लिए। कुछ देर बाद गाड़ीवानों ने बैलगाड़ी के पहियों में हवा भराई और बालू लदी गाड़ियां लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ चले। सुबह छह बजे से नौ बजे तक चले इस ड्रामा की इलाके में खूब चर्चा है।
इस संबंध में कोतवाल डॉक्टर विनय राय का कहना है कि डायल 100 टीम को बालू लदी गाड़ियों को कोतवाली लाना चाहिए था। ऐसा नहीं होना गंभीर है, इसकी जांच कराकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें