फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-बिहार और नेपाल की सीमा पर बढ़ी चौकसी
विज्ञापन

खड्डा। लोक चुनाव चुनाव और होली के मद्देनजर यूपी-बिहार और नेपाल की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड से गुजरने वाली एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियों में जीआपी सघन तलाशी अभियान चला रही है। नेपाली व मिलावटी शराब पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

होली व चुनाव को लेकर भैसालोटन के गंडक बैराज व वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के जंगल, गंडक नदी के दियारा, पगडंडी आदि के रास्ते नेपाली शराब तस्करी व अवांछित तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी व बिहार पुलिस तथा वन सुरक्षा कर्मी संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के पनियहवा जीआरपी चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव होली में बाहर से कमाकर घर लौट रहे यात्रियों को जहरखुरान गैंग, व चोरों से सुरक्षा के दृष्टिकोण से सत्याग्रह एक्सप्रेस अप व डाउन,अवध एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, व सवारी ट्रेनों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। साथ ही बिहार सीमा के सालिकपुर चौकी पर खड्डा एसओ संजय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी अमित राय एनएच-28बी पर आने जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी में फोर्स के साथ जुटे थे। हनुमानगंज एसओ ब्रजेश मिश्रा पनियहवा, नरकहवा, बुलहवा, छितौनी आदि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। पुलिस हर हाल में त्योहार शांति तरीके से संपन्न कराने में जुटी हुई है। सीओ नवीन कुमार नायक ने बताया कि लोकसभा चुनाव व होली को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है। त्योहार व चुनाव में खलल डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें