फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेकुआटार के फुर्सतपुर बाजार की वारदात

Sun, 19 Aug 2018 12:10 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर बाजार में स्थित हार्डवेयर की एक दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गए। सूचना मिलने पर यूपी 100 की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

टेकुआटार निवासी अब्दुल कादिर की हार्डवेयर की दुकान फुर्सतपुर बाजार में है। उन्होंने बताया कि रोज की भांति शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार को सुबह दुकान खोले तो अंदर के सामान बिखरे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सीढ़ी के लिए बने कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। उनके मुताबिक दुकान के कैश बॉक्स में रखे 25 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी हो गए हैं। रामकोला थाने के एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें