फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर से जालसाज उठा ले गए एक लाख के जेवरात

Sat, 06 Apr 2019 12:24 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जौराबाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में शुक्रवार को भाजपा नेता के घर की महिलाओं को जेवरात की सफाई करने का झांसा देकर बाइक सवार दो ठग एक लाख के जेवरात उठा ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु की।

विज्ञापन

भाजपा नेता विजय मिश्र के घर शुक्रवार को बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनके पिता दूधनाथ मिश्र से वर्तन व सोने- चांदी के जेवरात की सफाई करने का जिक्र किया। भाजपा नेता के पिता उनके झांसे में आ गए और पहले पीतल के बर्तन की सफाई कराए। बाद में जालसाज के झांसे में आकर घर की महिलाएं दो सोने की अंगूठी,दो सोने की कान की बाली व एक सोने की चेन की सफाई करने के लिए दे दी।ठगों ने आभूषणों को एक स्टील के डिब्बे में रख कुछ देर तक सफाई की और डिब्बा उन्हें वापस देकर दस मिनट तक गर्म करने को कह दिया।

थोडी देर लौटने की बात कह कर दोनों जालसाज चले गए। काफी देर तक नहीं आए तो परिजनों को शक हुआ। डिब्बा खोल कर महिलाएं देखी तो जेवरात गायब था। भाजपा नेता ने मामले की सूचना एसपी को दी। उसके बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक तेज जगरनाथ सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें