काशीपुर में ग्राम बैलजुड़ी के एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने बेटों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में मुन्नन ने कहा है कि वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ किराए के मकान में रहता है। उसके बेटे नशा करने के आदी हैं और अक्सर हमसे मारपीट और अभद्रता करते हैं। वृद्ध दंपति ने अपने बेटों से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।