फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल से 17 लाख की रिकवरी होगी 

Wed, 30 Mar 2016 11:53 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
खड्डा स्थित आईपीएल चीनी मिल से घटतौली के मामले में 17 लाख की रिकवरी की जाएगी। इसे किसानों के बीच बांटा जाएगा। डीसीओ ने इस बाबत गन्ना सचिव निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, आईपीएल चीनी मिल के एक तौल केंद्र पर घटतौली का मामला सामने आया था। इस मामले में प्रभारी सहायक गन्ना आयुक्त एवं जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने विभाग के सचिव श्रीराम और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देेने को कहा था। इसी क्रम अफसरों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है।

 सहायक गन्ना आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट में एक तौल केंद्र पर 28 फरवरी से 10 मार्च तक प्रति ट्राली 10.60 क्विंटल कम तौल की बात सामने आई है। इस संबंध में गन्ना विभाग के सचिव को मिल से 17 लाख रुपये रिकवरी का निर्देश दिया गया है। ताकि किसानों को क्षतिपूर्ति दी जा सके। निर्देश में स्पष्ट है कि यह धनराशि गन्ना तौल के मूल्य के अतिरिक्त होगी।
विज्ञापन


गन्ना विभाग के सचिव श्रीराम ने बताया कि किसानों का गन्ना कम तौले जाने के मामले में मिल प्रबंधक को क्षतिपूर्ति संबंधी कागजात जल्द ही भेजे जाएंगे। ताकि किसानों को क्षतिपूर्ति मिल सके। वहीं चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक टीएस राणा ने बताया यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उधर, अभी घटतौली का एक मामला चल रहा था कि हाल ही में उसी तौल केंद्र पर फिर कम गन्ना तौले जाने का मामला सामने आ गया।

इस मामले में थाने में प्रति ट्राली 20 क्विंटल घटतौली को लेकर चार लोगों पर केस भी दर्ज किया गया है। इसकी जांच कर रहे खड्डा थाने के एसआई गुरुपाल सिंह का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तेजी से विवेचना की जा रही है। 

वहीं उप गन्ना आयुक्त देवरिया राजीव राय का कहना है कि विभाग के सचिव को रिकवरी के आदेश के साथ ही घटतौली के सभी पहलुओं की जांच का निर्देश डीसीओ कुशीनगर को दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें