फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरों को भेजा जेल

Wed, 30 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
थाने में पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मनकी मार्ग पर बाइक सवार दंपति से लूटपाट के मामले में महिला ने तीन नामजद व एक अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस ने तीन लुटेराें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी प्रेम सिंह, पत्नी शुभकीर्ति के साथ बाइक से झींझक जा रहा था। कुरारा थानाक्षेत्र के मनकी मार्ग में हरौली मनकी के बीच बाइक सवार चार लुटेरों ने उनसे तमंचे के दम पर ढाई हजार रुपये और गहने लूट लिए थे।

उमराहट गांव के लोगों ने एक लुटेरे को मौके पर ही दबोच लिया था। पुलिस ने भी दो और लुटेराें को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को महिला की तहरीर पर शिवम, संदीप व शालू निवासी कुरारा पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें