फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर में फंसकर घायल किसान की मौत

Wed, 15 Nov 2017 05:04 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव के सरेह में बुधवार को दोपहर में एक किसान धान की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर घायल हो गए। जब तक ट्रैक्टर बंद करके लोग उन्हें मशीन से बाहर निकालते किसान की मौत हो गई थी। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


बुधवार को भजनछपरा गांव निवासी 50 वर्षीय श्यामबदन अपने खेत में काटकर रखे धान की मड़ाई करने गए थे। ट्रैक्टर से जुड़े थ्रेसर मशीन से मड़ाई का कार्य चल रहा था। श्यामबदन धान की फसल मशीन में डाल रहे थे कि अचानक उनका हाथ मशीन में फंस गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने जब तक ट्रैक्टर बंद करके थ्रेसर मशीन को रोका, तब तक श्याम बदन का शरीर मशीन के ब्लेड से बुरी तरह जख्मी हो चुका था। हादसे की जानकारी पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे, तब तक श्यामबदन की मौत हो चुकी थी। गांव वालों के अनुसार कुछ दिन पहले ही श्याम बदन ने बेटी की शादी तय की थी। धान की मड़ाई कराकर वे रबी की फसल बोने की तैयारी में जुटे थे कि यह हृदय विदारक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें