फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात 10 बजे दवा कराकर मामा के लड़के के साथ बाइक से घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप के मामले में पुलिस को पहली सफलता हाथ लगी है। घटना के बाद से ही लापता बताया जा रहा किशोरी का यह ममेरा भाई नेपाल में है। हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले के दो अज्ञात अभियुक्तों की पहचान नहीं कर पाई है। लड़की के परिवारीजनों और गांव के लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजकर मामले के शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते 13 जून मंगलवार की रात 10 बजे खड्डा से अपने ममेरे भाई के साथ दवा कराकर लौट रही 16 वर्षीय किशोरी को रास्ते में रेलवे ढाला के समीप एक बाइक पर तीन सवार युवकों ने रोक लिया। बदमाशों में से एक ने किशोरी के ममेरे भाई को बंधक बना लिया तथा दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो किशोरी के भाई और बाइक का पता नहीं लगा। लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे से एक युवक को इस घटना में शामिल मानकर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया था। घटना के अगले दिन गांव के लोगों के साथ हनुमानगंज थाने पहुंचकर पीड़िता ने तहरीर दी थी। इस पर एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लड़की का मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज हो गया। परंतु गायब ममेरे भाई का पता नहीं चलने से मामला उलझता जा रहा था। कुछ जानकारियों के आधार पर पुलिस ने नेपाल भेजकर युवक का पता लगाने में कामयाबी पा ली है। पुलिस को उम्मीद है कि इस एक मात्र चश्मदीद से मिली जानकारी के बाद मामले का जल्दी पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में हनुमानगंज के एसओ गोपाल पांडेय का कहना है कि किशोरी के गायब ममेरे भाई का पता चल गया है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उससे मिली जानकारी मामले के जल्दी पर्दाफाश में मदद देगी। जल्दी ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें