फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 20 Jun 2019 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Online fir
विज्ञापन
पडरौना। किसी महिला या युवती की तरफ से थाने पर दुष्कर्म की शिकायत करने के मामले तो अक्सर ही सामने आते रहते हैं, लेकिन पडरौना कोतवाली में एक अलग ही मामला सामने आया। अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला पर पुलिस ने उल्टे ही मुकदमा दर्ज कर लिया। वजह यह थी कि पुलिस की जांच पड़ताल में महिला की शिकायत झूठी पाई गई।
विज्ञापन


उसकी बेटी ने खुद बयान दिया कि उसकी मां ने झूठा बयान देने के लिए उसे उकसाया था। कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ झूठी शिकायत करने और 22 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस महिला ने 24 मार्च को तहरीर में बताया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। कोतवाल ने इसकी प्रारंभिक जांच की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बयान के दौरान शिकायकर्ता महिला की बेटी ने बयान दिया कि उसके साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई। अपनी मां के उकसाने पर वह थाने पहुंची थी। इसके बाद मां-बेटी ने थाने में लिखकर दिया कि दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई।

लेकिन उसके कुछ दिनों बाद पुन: इसी मामले को लेकर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के समक्ष झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिए ज्ञापन दिया। पुलिस का कहना है कि 21 अप्रैल को इस महिला ने फोन पर बताया था कि आरोपी की तरफ से उसे अपशब्द कहा जा रहा है। इसलिए उस महिला ने आरोपी को फोन पर ही झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी थी। दूसरी ओर, न्यायालय ने इस मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप फर्जी पाए जाने के बाद उसे खारिज करते हुए उल्टे महिला के खिलाफ ही झूठी शिकायत करने और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि महिला अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की झूठी तहरीर दी थी, जिसे उसकी बेटी ने ही बयान के दौरान झूठा साबित कर दिया। बावजूद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर उस महिला के खिलाफ झूठी शिकायत करने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किशोरी को भगाने के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित मां का आरोप है कि 17 जून की शाम को उसकी 16 वर्षीय बेटी को युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि आरोपी युवक की मां-बाप और बहन ने भी उसकी बेटी को भगाने में सहयोग किया। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पत्नी ने जड़ा थप्पड़ तो आहत पति ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश की
खड्डा। रेलवे स्टेशन पर विलंब से पत्नी के पहुंचने पर पति ने एतराज जताया तो नाराज होकर पत्नी ने थप्पड जड़ दिया। इससे आहत पति मालगाडी के आगे कूद कर जान देने की कोशिश की,लेकिन आरपीएफ के दरोगा ने युवक को बचा लिया। इस घटना को देखकर लोग सन्न रह गए। बाद में सूचना पर पहुंचने परिजन युवक को साथ घर ले गए,जबकि पत्नी मायके चली गई।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर बाजार के रहने वाले युवक की ससुराल गंडक नदी पार सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के मटियरवा गांव में है। ससुराल से पत्नी के खड्डा रेलवे स्टेशन पर आने का पति इंतजार कर रहा था। पत्नी विलंब से पहुंची तो पति ने नाराजगी जताई। उसके बाद पत्नी भड़क गई और पति को थप्पड जड़ दिया। इससे आहत होकर पति सिसवा की तरफ से बिहार जा रही मालगाडी के सामने कूदने की कोशिश किया, तभी मौके पर पहुंचे आरपीएफ के दरोगा बृजसुंदर ने तेजी से दौड उसे लाइन से खींच कर दूर किया। तब जाकर उसकी जान बची।

बाद में जीआरपी के जवान राजेश व संजय भी दौड पड़े और युवक को प्लेटफार्म पर लाकर काफी समझाए, तब जाकर युवक शांत हुआ। युवक के माता पिता को जीआरपी ने बुलवाया और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जबकि पत्नी पुन: मायके लौट गई ।


दूल्हे को मिर्गी की बीमारी बता शादी से इंकार
दुदही। विशुनपुरा क्षेत्र से बिहार गई बरात बगैर शादी के ही लौट आई। द्वारपूजा के दौरान पंडित को दक्षिणा देने और नेग लेने को लेकर अचानक दूल्हा नाराज होकर गाड़ी में बैठ गया। उसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग और मिर्गी की बीमारी बता कर शादी से इंकार कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी तो बिना शादी के बरात लौट आई।

विशुनपुरा क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव से बरात बिहार के गोपालगंज के राजोखोर नवादा बाध नंबर 86 गांव में बुधवार को गई थी। लड़की पक्ष ने बरातियों को जलपान कराया और द्वारपूजा की रश्म चल रही थी। लोगों ने बताया कि पंडित जी को नेग देने की बात आई तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में कहासुनी कर ली। इससे दूल्हा नाराज होकर गाड़ी में जाकर बैठ गया।

उसी बीच दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। वजह बताई कि दूल्हा दिव्यांग है और उसके मिर्गी की बीमारी है। उसके बाद बरात में अफरातफरी मच गई। गांव के मुखिया वीरेंद्र सिंह व सरपंच के दरवाजे पर पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ गई और अपना वही तर्क देकर शादी करने से इंकार कर दी। गुरुवार को बरात वापस लौटी तो लोग यही चर्चा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें