फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की अभिरक्षा वाले मकान में लाखों की चोरी

Sun, 16 Jun 2019 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना नगर के छावनी में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला/मेहंदीगंज। पुलिस अभिरक्षा में बंद मकान से लाखों का सामान चोरी हो गया। इसकी जानकारी करीब चार माह बाद घर पहुंचे लोगों को हुई। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

रामकोला कस्बे के वार्ड नंबर आठ में करीब चार महीने पूर्व महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। मायके वालों ने पति, ससुर, सास, देवर और ननद पर दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी जेल भेज दिए गए थे। पुलिस ने मकान का ताला बंद कर चाबी थाने में जमा कर ली थी। करीब चार माह बाद जमानत पर एक सप्ताह पहले जेल से बाहर निकले और बिहार में अपने रिश्तेदार के घर रहे।

 

इसके बाद पुरोहितों के परामर्श से रविवार को घर सफाई और पूजा के लिए थाने से चाबी लेकर मकान खोला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और करीब छह लाख के जेवर, पंखा, इंवर्टर, बैटरी, टीवी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सभी कीमती सामान गायब थे। इसकी सूचना घर के मालिक नरेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल डायल 100 पुलिस को दी और इसके बाद थाने पहुंचे कर तहरीर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। एसओ संजय कुमार कुमार मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें