फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से आठवीं के छात्र की मौत

Sat, 15 Jun 2019 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के सपहां-खदही मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो पलटने से आठवीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही छात्र के घर कोहराम मच गया।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे सपहां-खदही मार्ग पर विशंभरपुर गांव के पास ड्रेन के पुल के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार सपहां निवासी राजू कुशवाहा के 16 वर्षीय पुत्र अभय कुशवाहा की टेंपो में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहीं के कुछ युवक टेंपो चलाना सीख रहे थे। घटना के बाद अन्य युवक फरार हो गए।

 

पुलिस ने लोगों की मदद से पलटे टेपों को बाहर निकलवाया और थाने ले आई। एसएचओ सुनील कुमार राय ने कहा कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा दिया गया है। इधर पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे।

संदिग्ध हाल मेें बिहार के युवक की मौत
बरवापट्टी। क्षेत्र के अमवाखास के धोबीटोला में सामान की खरीदारी करने आए बिहार के एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बाद में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने बताया कि बिहार के थाना भितहां निवासी 46 वर्षीय चिरंजीवी पटेल बरवापटटी क्षेत्र के अमवाखास के धोबीघटवा में शुक्रवार को आए थे। सामान खरीदने के बाद चिरंजीवी भीषण गर्मी में बेचैन होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। कुछ लोग शराब पीने की वजह से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की चर्चा कर रहे थे। बाद में सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश ने बताया कि पीड़ित परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दयिा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें