फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर-वधू पक्ष की सूझबूझ से संपन्न हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्तक के साथ नाचने पर मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रगड़गंज। बृहस्पतिवार की रात पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव में आई बरात में बैंड के नर्तक के साथ नाचने की बात पर ग्रामीणों व बरातियों में जमकर मारपीट हुई। बरात में भगदड़ मच गई। वर और वधू पक्ष की सूझबूझ से विवाह संपन्न हो सका।
विज्ञापन

इस गांव में पटहेरवा थाना क्षेत्र के मथौली गांव से बरात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार, बरात में आए बाजा के नर्तक के साथ गांव का युवक ट्राली पर चढ़कर नाचने लगा। यह बात बरात में आए कुछ युवकों को नागवार लगी और ट्राली पर चढ़े युवक को धक्का देते हुए नाचने से मना कर दिया। तनाव बढ़ता देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। थोड़ी देर बाद द्वारपूजा के दौरान बरात में आए दो युवक नर्तक के साथ नाचने लगे। गांव के युवकों ने भी इसका विरोध किया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। यह बात दूल्हे के पिता को मालूम हुई तो उन्होंने वधू पक्ष से जल्दी शादी संपन्न कराने की बात कही। वर-वधू पक्ष की सूझबूझ से विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

एसओ पटहेरवा आनंद गुप्ता ने बताया कि बरात में मारपीट की जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें