फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी एटीएम संचालक को गोली मारकर साढ़े तीन लाख की लूट

Fri, 07 Jun 2019 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापारी को गोली लगने के बाद हाटा सीएचसी पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा(कुशीनगर)। नगर के बाघनाथ चौराहे पर शुक्रवार सुबह निजी एटीएम संचालक को गोली मारकर बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। गोली व्यवसायी के बाएं हाथ और दाहिने जंघे में लगी। वारदात के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश देवरिया की ओर भाग गए। मौके पर मौजूद छोटे भाई ने लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी हाटा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आईजी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


गांधीनगर मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय नीतेश अग्रवाल मोबाइल हैंड सेट और सिम के कारोबारी हैं। वह निजी कंपनी का एटीएम भी संचालित करते हैं। शुक्रवार सुबह घर से बैग में साढ़े तीन लाख रुपये लेकर वह अपने छोटे 28 वर्षीय प्रसून के साथ बाइक से एटीएम पर पहुंचे। प्रसून एटीएम बूथ के शटर का ताला खोलने लगे।

नीतेश रुपये से भरा बैग लिए बाहर खड़े थे। उसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और नीतेश की आंख में लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया और रुपये से भरा बैग छीनने लगे। नीतेश ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


एक गोली उनके बाएं हाथ में तो दूसरी दाहिने जंघे में लगी। उसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर देवरिया की ओर भाग निकले। गोले चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से प्रसून ने नीतेश को सीएचसी हाटा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नीतेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

उधर, थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर व्यापारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। आईजी जेएन सिंह, एसपी राजीव नारायण मिश्र भी पहुंच गए। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के पर्दाफाश के लिए स्वाट टीम के अलावा कोतवाली हाटा पुलिस को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें