फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर 11वीं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराखोर गांव में दरवाजा और खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के गौराखोर गांव में बृहस्पतिवार की रात घर का दरवाजा और खिड़की तोड़कर लाखों का सामान चोरी हो गया। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार की रात गौराखोर निवासी दिनेश चौहान पुत्र कालीचरण के घर के अधिकतर सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर में पीछे का दरवाजा टूटा था और खिड़की में लगी छड़ को काटा गया था। गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने आलमारी, दो बॉक्स में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने व लाखों के कपड़े चुरा ले गए। दो बॉक्स घर से 200 मीटर दूर खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में के सात गांवों में बीते एक माह के अंदर ग्यारह घरों में हुई चोरी से लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि इन चोरियों के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है। पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।
एसओ राजेश कुमार मौर्या का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। अभी क्षेत्र के लिए नया हूं। कोशिश होगी कि इस प्रकार की वारदात दोबारा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें