फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़े के हमले में दो घायल

Sun, 26 May 2019 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोला सीएचसी पर पहुंचे मारपीट में घायल राजेन्द्र व उनके पुत्र हंसराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के बलुआ मोहल्ले में ट्राली से धक्का लग जाने से दीवार गिर गई। इसे लेकर हुए विवाद में फावड़े से हमले में दो लोग घायल हो गए। उन्हें रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बलुआ निवासी राजेंद्र गोंड के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। वह रामकोला से ट्राली पर गिट्टी-बालू लादकर अपने घर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर मोड़ते समय ट्राली से धक्का लग जाने से नथुनी की चारदीवारी गिर गई। आरोप है कि नथुनी ने विरोध किया तो राजेंद्र गोंड ने दीवार चुनवाने की बात कही, लेकिन बात बात में विवाद बढ़ गया।

इस विवाद के दौरान फावड़े के हमले में राजेंद्र के सिर में चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गए। वहीं उनके लड़के हंसराज को भी चोट लग गई, जिसे रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चचेरे भाई पर चाकू से हमला
खड्डा। कस्बा के गांधीनगर मोहल्ले में जमीन विवाद में रविवार को चचेरे भाइयों से मारपीट हो गई। एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को लोग तुर्कहां सीएचसी ले गए। घायल के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रविवार की सुबह अनिल और ज्ञानेश्वर के बीच रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित मकान को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में आपसी विवाद मारपीट में बदल गया और चाकू बाजी शुरू हो गई। मोनू नामक युवक चाकू के प्रहार से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने मोनू को तुर्कहा सीएचसी में भर्ती कराया। दो महिलाओं को भी चोटें आई हैं। मोनू के पिता अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खड्डा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं
रगड़गंज। क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। जिसकी वजह से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहा है।24 मार्च को क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग निवासी पीडब्लूडी के इंजीनियर चंद्रशेखर पांडेय के घर में चोरी की वारदात हुई थी। 8 अप्रैल को बिहार खुर्द निवासी प्रमोद बर्नवाल के पान गुटखे का दुकान से चोर कुछ नकदी और कागजात उठा ले गए थे। 23 मई को समउर बाजार कस्बे में स्तिथ सरकारी अस्पताल के सामने विजय पांडेय की दवा दुकान से चोर 14 हजार नकदी उठा ले गए थे। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की घटनाओं को पुलिस नहीं खोल पा रही है। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि जो भी घटनाएं हुई है,उसका जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

पुलिस ने युवक और युवती का कराया निकाह
सेवरही। थाना परिसर में युवक और युवती का पुलिस और गांव वालों के सहयोग के बाद आपसी रजामंदी से निकाह हुआ। सेवरही क्षेत्र की दुलमापट्टी की रहने वाली शबीना और दवनाहा के निवासी आफताब का प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा बैठे, लेकिन लड़की के घर वालों को पहले यह मंजूर नही था। उसने युवक के खिलाफ थाने पहुंच कर तहरीर दी, लेकिन पुलिस और गांव वालों की पहल पर शनिवार की शाम दोनों का निकाह थाने में कराया गया।एसआई शैलेंद्र सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। एसओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परिजनों की रजामंदी से दोनों का निकाह करा दिया गया है,ताकि दोनों परिवार की कटुता रिश्तेदारी में बदल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें