रामपुर। दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने महिला थाने में पति सहित 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का विवाह पास मुरादाबाद के थाना गलशहीद निवासी से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन कुछ समय के बाद ससुराल वालों ने उससे दहेज में एक लाख रुपये की मांग शुरु कर दी। मांग पूरी नही होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। लेकिन दहेज की मांग पूूरी नही हो सकी। बाद में वह मौका पाकर अपने मायके आ गई। जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में इस मामले में उसने महिला थाने में पति सहित 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।