फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में फरमाईशी गाने को लेकर भिड़े घराती-बाराती

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
रगड़गंज। पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात आई बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाईशी गाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष भिड़ गए। जिसमें दूल्हे के भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर विवाह का रस्म पूरा कराया।
विज्ञापन

पटहेरवा क्षेत्र के बिहार खुर्द (बागला)गांव में तरयासुजान क्षेत्र के अहिरौली दान गांव से बारात आई थी। आर्केस्ट्रा में उसी गांव के कुछ युवक फरमाईशी गाने व नर्तकी को पुरस्कार देने लगे। जिसका विरोध बारात में आए युवकों ने किया। उसके बाद कहासुनी हुई और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। बारात में शामिल लोगों को गांव के कुछ मनबढ़ पीटने लगे। घटना में दूल्हा के भाई समेत पांच लोगों को चोटें आई। घटना के बाद दूल्हा शादी करने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। तीन घंटे तक शादी रुकी रही। बाद में सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की टीम ने समझा बुझा कर किसी तरह शादी की रस्म पूरी कराई। चौकी इंचार्ज समउर बाजार प्रमोद कुमार सिंह ने बताया को मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें