फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूबाजी में युवक की मौत से माहौल गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय के समीप मंगलवार की देर शाम हुई छुरेबाजी की घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक ही गांव के दो टोले का मामला होने के चलते तनाव बढ़ गया। मृत युवक के टोले के तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने पुलिस चौकी पर शव रखकर कुछ देर तक हंगामा किया। देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा थी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली के गांव बेलवा मिश्र के एक युवक और इसी गांव के नौका टोला निवासी 22 वर्षीय नंदलाल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान ही आरोपी युवक ने नंदलाल को चाकू मार दिया। मौके पर जुटे लोगों ने नंदलाल के घरवालों को सूचना दी। घरवाले नंदलाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही नौका टोला के तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। एक ही गांव के दो टोले का मामला होने के चलते तनाव बढ़ गया। जानकारी होने पर पडरौना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। चर्चा है कि यह विवाद नजदीक के एक ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब पीने के दौरान शुरू हुआ। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ लोगों ने शव को रविंद्रनगर पुलिस चौकी के पास रखकर हंगामा किया। कुछ लोग एसपी आवास भी पहुंच गए। इस घटना को लेकर जिला अस्पताल परिसर में देर रात तक गहमा गहमी बनी हुई थी। मौके पर कुबेरस्थान पुलिस भी पहुंची हुई थी। पुलिस मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटी थी।
इस संबंध में एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। शराब पीने के दौरान विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें