फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती घायल ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा से रुपयों के लेनदेन को लेकर है विवाद
विज्ञापन

- बिहार के शाहपुर मठिया का रहने वाला है घायल ओमप्रकाश
- इलाज कराने ले गए एसआई ने अपना खून देकर बचाई जान
नित्यानंद पांडेय
नेबुआ रायगंज।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के इनरही गांव के पास रविवार की रात में जिस व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की कोशिश की गई थी वह बिहार प्रांत के सीवान जिले के गांव शाहपुर मठिया का रहने वाला है। ओमप्रकाश नाम के इस व्यक्ति ने बताया कि उसके मामा से 45 हजार रुपये को लेकर विवाद है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती इस व्यक्ति को नेबुआ नौरंगिया थाने के सिपाही ने अपना खून दिया है, तब जाकर उसकी हालत में कुछ सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

सुरजनगर बाजार से मंसाछापर जाने वाले मार्ग स्थित इनरही मोड़ पर रविवार की देर रात बदमाशों ने एक व्यक्ति को मरणासन्न हालत में छोड़ा था। इस व्यक्ति पर चाकू से वार करने के बाद गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई थी। घायल व्यक्ति को पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। थाने का सिपाही राधेश्याम यादव इसके इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में ही है। मंगलवार को कुछ देर के लिए होश में आने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम ओमप्रकाश दूबे तथा पिता का नाम श्यामसुंदर दूबे बताया। उसके पिता पीडब्ल्यूडी के रिटायर इंजीनियर हैं और परिजन झारखंड प्रांत में रहते हैं। घायल व्यक्ति ने बताया कि उसके मामा गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। उनसे 45 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद है। ओमप्रकाश से मिली इस जानकारी के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने इस व्यक्ति के चेहरे पर शराब की बोतल से वार किया था। इसके अलावा गमछा से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों के पहुंचने पर तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें