फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के वाहन से टकरार्इ बस, बाल-बाल बचे कार्यकर्ता

Thu, 11 Apr 2019 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुशीनगर पुलिस चौकी में क्षतिग्रस्त बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के कुशीनगर पुलिस चौकी के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर झुंगवा मोड़ के सामने गोरखपुर से आ रही एक लग्जरी बस ने अनियंत्रित होकर कुशीनगर विधायक के गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी में बैठे-बैठे कार्यकर्ता बाल-बाल बचे। दुर्घटना के समय विधायक गाड़ी में नहीं बैठे थे। विधायक की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद दो बाइकों को भी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर दिल्ली से बिहार की तरफ जा रही प्राइवेट बस झुगवा गांव के समीप अनियंत्रित हो गई। सबसे पहले उसने विधायक के गाड़ी को टक्कर मारी। जिसमें दो लोगों को हल्की चोटें आई है। इसके बाद दो बाइक को भी बस ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रहा कि कोई बाइक सवार घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर तत्काल कुशीनगर चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।

गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। थोड़ी देर के लिए मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में पुलिस ने मामले को संभाला और बस व उसके ड्राइवर को कब्जे में लेकर थाने चली गई। कुछ देर के बाद दूसरी बस आई और दुर्घटना की बस के सवारी को लेकर बिहार चली गई। चौकी इंचार्ज महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। बस व उसके ड्राइवर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें