फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से पार्वती की प्रतिमा गायब, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंज क्षेत्र के बुलहवा गांव के पथलहवा में स्थित प्रसिद्ध पत्थलेश्वर नाथ शिव मंदिर से मां पार्वती की प्रतिमा शुक्रवार की रात गायब हो गई। महंत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हनुमानगंज क्षेत्र के बुलहवा गांव ग्राम सभा के पथलहवा टोले में प्राचीन शिव मंदिर है। इसमें शिव लिंग के बगल में मां पार्वती की संगमरमर की तीस साल पुरानी डेढ़ फीट की प्रतिमा स्थापित थी। मंदिर के पुजारी केदार साधु ने बताया कि देर रात 11 बजे वह सोने गए और दो घंटे बाद दीप जलाने मंदिर में पहुंचे तो प्रतिमा गायब थी। प्रतिमा के आसपास तमाम जगहों पर खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंदिर के महंत सत्येंद्र गिरी कुंभ में गए हैं। उनको सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सीओ खड्डा नवीन कुमार, एसओ ब्रजेश मिश्रा सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और पुजारी से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें