फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी ग्रामीण पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

रामकोला। क्षेत्र के अहिरौली गांव के लोगों ने शनिवार को थाने पहुंच कर गांव के ही युवक पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया। अहिरौली कुस्मही निवासी धनपति यादव, दीपक, राम नरेश यादव, बलिराम, राधेश्याम ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। कहा कि आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर बीस-बीस हजार रुपये ले लिया। एक महीना बाद दिल्ली लेकर गया। वहां उन लोगों को पार्क में बैठा कर भाग गया। इंतजार करने के बाद लोग घर लौट आए। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें