फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पशु व पिकअप बरामद, चालक एवं तस्करों पर मुकदमा

विज्ञापन
खड्डा पुलिस ने तस्करों के चंगुल से पशुओं को मुक्त कराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। सिसवा से बिहार जा रहे पशुओं से भरे वाहन को रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मियों को खुद को बचाने के लिए गड्ढे में कूदना पड़ा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक व तस्कर पशुओं से भरे वाहन को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वाहन और पशुओं को कब्जे में ले लिया। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह खड्डा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सिसवा से पशुओं को लेकर तस्कर बिहार जाने वाले हैं। पुलिस ने सिसवा-खड्डा मार्ग पर रामपुर गोनहा गांव के पास घेराबंदी कर दी। खड्डा थाने के एसओ संजय मिश्र ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उन्होंने पिकअप को रोकना चाहा तो चालक ने पुलिस को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस दल को अपने बचाव में गड्ढे में कूदना पड़ा। उसके बाद पुलिस ने तस्करों का पीछा किया तो चालक और तस्कर वाहनों से भरे पिकअप को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बिना नंबर के पिकअप और उस पर लदे छह गाय व बछड़ों को कब्जे में ले लिया तथा थाने ले गई। एसओ ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक व तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व जाने से मारने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें