जटहां बाजार (कुशीनगर)। हिरनही गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला जल गई। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव की बीन टोली में सुबह करीब सात बजे रमेश के घर कोई नहीं था। अगल बगल के लोगों ने रमेश के घर से धुआं उठता देखा। लोग घर के अंदर गए तो रमेश की 25 वर्षीया पत्नी हेवंती आग की लपटों से घिरी थी। लोगों ने किसी तरह से महिला के शरीर में लगी आग को बुझाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिए। इस संबंध में एसओ विनोद कौल ने बताया कि घटना की जानकारी है। कोई तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई होगी।