फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च कर पुलिस ने मतदाताओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

Wed, 15 May 2019 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेवरही में मार्च करते सेंट्रल पैरा मिलट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। एसपी राजीव नारायण के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पैदल मार्च निकाला। जिसमें लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए भयमुक्त माहौल में निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली परिसर से निकला पैदल मार्च नगर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, नौका टोला, साहबगंज होते हुए पुन: कोतवाली पहुंचा। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीओ नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल मिथलेश कुमार,चौकी इंचार्ज विवेकानंद यादव आदि मौजूद रहे।

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने रेलवे ढाला, मालवीय नगर, इंदिरा नगर, जवाहर नगर, शास्त्री नगर, तुलसी नगर, किदावई नगर, गांधी नगर आदि कस्बे के मोहल्लों और आसपास के गांवों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान सेवरही एसओ रामाज्ञा सिंह, चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम राव, एसआई अजीत यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुदही प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा एसओ अरविंद कुमार की अगुवाई में बुधवार को पुलिस और एसएसबी पुलिस के जवानों ने पैदल मार्च निकाला। जिसमें लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने के लिए अपील किया गया। बुधवार को निकले पैदल मार्च को एसआई रमाशंकर यादव, कन्हैया यादव, अर्जुन तिवारी आदि पुलिस के जवानों ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को उड़ीसा स्वतंत्र आर्म्स पुलिस व खड्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने तुर्कहां, पकड़ी बृजलाल, भैंसहां, मदनपुर सुकरौली, सिसवा गोपाल, सारंगछपरा, सोहरौना आदि गांवों में पैदल मार्च निकाला।इस दौरान एसओ संजय कुमार सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट एके प्रधान, एसआई निरंजन पाणिक, एसआई टीदास, एएसआई पीबी साहू, थाने के एसआई अमित राय, गिरिशचंद्र पाठक, अजय कुमार पटेल, रत्नेश कुमार मौर्य आदि जवान मौजूद रहे।

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार एसएचओ कुबेरस्थान रामआशीष सिंह यादव की अगुवाई में थाना क्षेत्र के सिकटा, घोरघटिया, कठकुइयां, सेमरा, लक्ष्मीपुर, पड़री, प्रधानपट्टी, मिश्र पट्टी, शुक्लपट्टी, बदलपट्टी, खंहवार, पिपरा जटामपुर, परसौनी, अमवा बुजुर्ग, सिंघनजोड़ी, बतरौली बाजार, कल्याण छापर, गंगौली, शिवपुर, सखवनिया, बढ़वलिया, बालखंडी, बरहज, सरेयां, गांगरानी, सहजवलिया, बेलवनिया आदि गांवों में पैदल मार्च कर शांति एवं सुरक्षा के प्रति अपनी उपस्थिति का एहसास कराया। इसमें पुलिस एवं पीएसी के अधिकारियों ने लोगों से शांति पूर्वक मतदान करने की अपील की।

सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस और सेना के जवानों ने क्षेत्र के गांवों में पैदल फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दुबे, विनय कुमार वर्मा, अंकुर चौधरी, अमर नाथ पांडेय, रामेश्वर बहादुर, रामबचन चौहान, वीर सिंह, चरणजीत सिंह, भागमल,रिंकू, अश्वनी, सुमित, सोहन, अजय आदि मौजूद रहे।

इस दौरान एसएसआई अमरेंद्र कुमार, एसआई मृत्युंजय सिंह, राम सहाय यादव, रामप्यारे यादव, सुधीर कुमार, कमांडर अनूप कुमार, मनीष कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, लल्लन यादव, एसपी सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
पिपरा कनक एवं रगडगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अरविंद कुमार की अगुवाई में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवानों की तरफ से क्षेत्र के गांवों में पैदल मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने की आपील की।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, पटहेरवा एसओ आनंद कुमार गुप्ता, चौकी इचार्ज समउर बाजार प्रमोद सिंह, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें