फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी की लाइसेंसी दुकान में अवैध शराब का धंधा

Tue, 19 Mar 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हेतिमपुर में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई में पहुंच एसओ व पीएसी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तरयासुजा(कुशीनगर)। तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ में देसी शराब की लाइसेंसी दुकान में अवैध धंधे का पर्दाफाश हुआ है। मंगलवार को पुलिस और आबकारी की टीम ने छापा डाला तो काफी मात्रा में तैयार शराब, अपमिश्रित स्प्रिट, उपकरण, बाइक, रैपर और 104488 रुपये के अलावा बाइक बरामद हुई। टीम ने दुकान के सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सोमवार को डीएम, एसपी और जिला आबकारी अधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए अवैध शराब का धंधा रोकने के लिए चेकिंग का निर्देश दिया था। उसी कड़ी में जिले की पुलिस और आबकारी टीम सतर्क हो गई। मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह को सूचना मिली कि सलेमगढ़ की देसी लाइसेंसी शराब की दुकान में नकली शराब बनाई जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी और तरयासुजान इंसपेक्टर सुशील कुमार शुक्ला, आबकारी इंस्पेक्टर प्रभात तिवारी व चौकी इंचार्ज श्रवण यादव ने संयुक्त रूप से लाइसेंसी दुकान पर पहुंच कर छापा मारा।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मौके से सेल्समैन हीरालाल पुत्र शिवशंकर प्रसाद निवासी पाननकुंडा नामे थाना गौरी बाजार देवरिया को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपी सेल्समैन ने अवैध तरीके से शराब बनाने और बेचने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे व निशानदेही पर 21 शीशी नकली शराब, 18 लीटर अपमिश्रित स्प्रिट, लैला ब्रांड की 2295 शीशी, बंटी बबली ब्रांड की 1659 शीशियां, विंडसर ब्रांड की 255 शीशिया, क्यूआर कोड, शीशी और कैश बाक्स से 104488 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


देसी शराब की दुकान के लाइसेंसी ओम प्रकाश जायसवाल, मुनीम सतीश कुमार और पकड़े गए सेल्समैन हीरालाल के खिलाफ तहरीर मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही देसी शराब की दुकान का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े ग्ए आरोपी सेल्समैन को जेल भेजा गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

15 भट्ठियां तोड़ीं,,हजारों लीटर लहन नष्ट
कसया। थाना क्षेत्र स्थित हेतिमपुर में कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ मंगलवार की शाम करीब दो घंटे तक पुलिस और पीएसी के जवानों की ओर से कार्रवाई की गई। वहां 15 भट्ठियों को तोड़ा गया और हजारों लीटर लहन भी नष्ट किया गया। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सब कार्रवाई शाम को पांच बजे से शुरू की गई जो सात बजे तक चली।

एसएचओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर पीएसी के साथ होली के मद्देनजर की गई। ताकि कच्ची शराब के सेवन से कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने यह भी बताया है कि इस अभियान में चौकी इंचार्ज कुशीनगर महेंद्र चतुर्वेदी भी अपनी टीम के साथ शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें