फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर राई में विद्युत टीम से मारपीट कर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राई में बकाएदारों पर कार्रवाई करने गई विद्युत निगम की टीम के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी।
मोहम्मदपुर राई 33/11 केवी विद्युत फीडर के प्रभारी जेई रामआसरे ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह उपखंड अधिकारी के निर्देशन में गांव में विद्युत बकाएदारों के खिलाफ टीम के साथ गांव में अभियान चलाए हुए थे। आरोप है कि दो विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदन करने के दौरान टीम का विरोध शुरू कर दिया और टीम के साथ बदसलूकी करते हुए संविदाकर्मी लाइनमैन परवेज व अन्य कर्मचारियों से मारपीट कर दी। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया, जिस पर टीम को मौका से जान बचाकर वापस लौटना पड़ा। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें