पडरौना। बुधवार को एसपी ने लापरवाही के आरोप में पीआरवी वैन के साथ चलने वाले चार एसआई और चार कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। इसके अलावा होमगार्ड के तीन जवानों और पीएसी के एक चालक के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करने हुए उनके कमांडेंट को पत्र भेजा।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र में चलने वाले पीआरवी के एसआई श्रीराम, बृजनाथ, रमादत्त माधव प्रसाद पांडेय और बालकृष्ण के अलावा कांस्टेबल सतीशचंद, देवेंद्र चौरसिया, रमेश मौर्या और सर्वेश यादव को निलंबित कर दिया गया।इनके अलावा तीन होमगार्डों को निलंबित करने के लिए होमगार्ड कमांडेंट तथा पीएसी के चालक नरेंद्र यादव को निलंबित करने के लिए पीएसी के कमांडेंट को पत्र भेजा है।