फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने चालक को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 07 Sep 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिटाई से घायल युवक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के सपहां-सखवनिया मार्ग स्थित खेसारी गिदहा गांव में शुक्रवार की रात कार की चपेट में आने से एक मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने कार चालक को बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। चालक को छुड़ाने पहुंची पुलिस से गांव वालों की तीखी नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटे बाद पुलिस चालक को छुड़ा पाई। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे सपहा-सखवनिया मार्ग पर खेसारी गिदहा गांव के निकट पोखरे के मोड़ पर एक अनियंत्रित कार की चपेट में आकर हाजरा पुत्री दुखी (20), आलिया पुत्री हकीम (3), शबनम पुत्री जहीर (11), सकीना पुत्री हबीब (12) और तबरेज पुत्र असलम (01) घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी।

आधे घंटे तक चालक गांव वालों की गिरफ्त में फंसा रहा। बाद में पहुंची पुलिस को चालक को छुड़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गांव वालों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। पुलिस ने गांव वालों को समझा-बुझाकर कार चालक को हिरासत में ले लिया। एसओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों के चंगुल से कार चालक को बड़ी मुश्किल से मुक्त कराया गया। घायल चालक को भी अस्पताल भेजा गया। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें