फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान की मौत

Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
पटहेरवा। शुक्रवार को राष्ट्रीय राज मार्ग पर मथौली गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी क्षेत्र के गांव गौराखोर निवासी अमरेश प्रसाद भारती (50) पुत्र वंशी प्रसाद भारती तमकुही स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां से मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मथौली के पास पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से तेज गति से गुजरी ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया,जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया जाता कि मृतक की बेटे की मार्च में शादी होनी है।
बेटी की शादी की तैयारी में वह रिश्तेदार से मिलने गए थे और हादसे के शिकार हो गए। इधर मौत की सूचना पर पीड़ित के घर कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया है कि घटना में शामिल ट्रक के सबंध में पुलिस पता लगा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय ‘’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें