फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.60 क्विंटल घटतौली की भरपाई का आदेश

Tue, 22 Mar 2016 11:29 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। दस दिन पूर्व खड्डा चीनी मिल में एक किसान की सक्रियता से पकड़ी गई घटतौली के मामले में सहायक चीनी आयुक्त ने मिल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि किसानों को प्रति ट्रॉली दस क्विंटल साठ किलोग्राम गन्ना वजन के नुकसान की भरपाई भुगतान के साथ बढ़ोत्तरी सहित की जाए। इस आदेश को अमल में लाने पर 16 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि मिल को किसानों को लौटानी पडे़गी।

प्रभारी सहायक चीनी आयुक्त और डीसीओ खुशीराम ने अपने आदेश में कहा है कि 27 फरवरी से 10 मार्च के बीच चीनी मिल के तौल कांटा संख्या-दो पर तौल की गई थी। सभी किसानों को प्रति ट्रॉली 10 क्विंटल साठ किलोग्राम का नुकसान घटतौली के चलते हुआ है।
विज्ञापन


इस वजन का मूल्य किसानों को बढ़ोत्तरी करके भुगतान मिल प्रशासन करे। एक अनुमान के मुताबिक लगभग सात हजार क्विंटल गन्ने की घटतौली किसानों से हुई है, जिसके एवज में लगभग सोलह लाख रुपये मिल को लौटाना पड़ेगा। इसके अलावा सरकारी अनुदान अलग है। नौ मार्च को चीनी मिल में घटतौली पकड़ी  गई थी।

उसके बाद स्थानीय विधायक विजय दुबे सहित कई लोग विरोध प्रदर्शन पर उतर आए थे। वहां पहुंचे डीसीओ ने पुलिस कार्रवाई के साथ गन्ने के नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया था।

इस संबंध में प्रभारी सहायक चीनी आयुक्त का कहना था कि घटतौली से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए  मिल को आदेश दे दिया गया है। चीनी मिल के प्रबंधक लोकेश कुमार ने इस तरह के आदेश से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें