तमकुहीराज। क्षेत्र के दाहुगंज स्थित मिनी स्टेडियम में चल रहे टीआरएल क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबला खखेला गया। इसमें कुबेरस्थान की टीम ने रिशु इलेवन महराजगंज को पराजित कर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर महराजगंज की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कुबेरस्थान की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 195 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से दीपू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 गेंदों में 56 रन व रवि सिंह ने 12 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। वहीं महराजगंज की टीम की ओर से तनवीर ने तीन ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाएं। कुबेरस्थान टीम की तरफ से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। महराजगंज की ओर से तनवीर ने 30 गेंद में 76 रन बनाए।
कुबेरस्थान की ओर से रवि सिंह ने तीन ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। ऑलराउंडर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले रवि सिंह को को मैंन आफ द मैच घोषित किया गया। पूरे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के लिए हर्षित यादव को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। अंत में भाजपा नेता विजय कुमार राय व सपा नेता मधुरश्याम राय ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।