फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैमरे से गोशालाओं की होगी निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोशाला में रहने वाले गोवंश को लेकर सीडीओ ने सख्त रुख अपनाया है। गोशाला में दम तोड़ने वाले पशुओं का पोस्टमार्टम अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी निगरानी सीसी टीवी कैमरे से होगी। सीडीओ कार्यालय में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है। लापरवाही पर ब्लॉक स्तर पर बीईओ और नगर पंचायत या नगर पालिका के ईओ जिम्मेदार होंगे। पूर्व में कई गोवंश की लापरवाही से मौत हो चुकी है। कुशीनगर जिले में नौ गोशालाएं हैं, इसमें सैकड़ों गोवंश हैं। कुछ दिन पूर्व खड्डा के कोपजंगल के गोशाला में पशुओं के रख रखाव और चारे में घोटाला का आरोप गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने आरोप लगाया था। इसकी जांच डीएम के निर्देश पर हुई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी गोशाला सीसी टीवी कैमरे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसकी मॉनिटरिंग के लिए सीडीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बना है। दो गोशाला में अभी सीसी टीवी कैमरा नहीं लगा। वहीं कोपजंगल के गोशाला में सोलर लाइट बंद होने के कारण कभी कभी कैमरा बंद हो जा रहा है।
सीडीओ ने खड्डा के बीडीओ को बिजली का कनेक्शन कराने और बाकी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इससे गोशाला में पशु को चारा देने और कर्मचारियों के आने-जाने का समय भी दर्ज होगा, क्योंकि शिकायत मिलती थी कि सुबह दस बजे और शाम को दो बजे ही गोवंशों को चारा डालकर कर्मचारी चले जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें