फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सेवा भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Tue, 05 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के भटवलिया शिवमंदिर परिसर में सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गविष्ठि यात्रा के दौरान लोगों को गो रक्षा का उपदेश दिया। उन्होंने गो सेवा का संकल्प दिलाया। मौसम खराब होने के बावजूद गविष्ठि यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह देखने के मिला। यहां से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चितहा गांव के चउरा बाबा देव स्थान के लिए निकल गए।
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गो सेवा भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति को गो रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी नीतियों और नेतृत्व का समर्थन करना चाहिए, जो गो संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हो। इस दौरान मनोज मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, विवेकानंद तिवारी, कृष्णकुमार तिवारी, पदमाकर उपाध्याय, विपिन मिश्रा, सुनील मिश्रा, सुग्रीव मिश्रा, नितीश मिश्रा, चंद्रकिशोर मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, चंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रामकोला/लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, रामपुर बगहा कुटी परिसर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो माता को राजमाता का दर्ज दिलाने, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक गो धाम की स्थापना कराने, हिंदुओं को गो दाता बनने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के पतन को रोकने के लिए गो रक्षा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाया कि इस बार गौ माता की रक्षा के लिए वोट करेंगे। इस दौरान प्रद्युम्न राव, सुरेंद्र प्रजापति, ब्लाॅक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, विजय यादव, निठारी राजभर, सोनू सिंह, ज्ञानचंद कुशवाहा, अशोक पांडेय, कामेश्वर ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटहेरवा संवाद के अनुसार, क्षेत्र के महुअवा गांव के पास स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लोगों को गो रक्षा का संकल्प दिलाया। इस दौरान सौरभ तिवारी, मोहित तिवारी, बलिराम तिवारी, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, दीनानाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के एक निजी स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को से हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि वे आने वाले चुनाव में उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो गो माता की रक्षा के लिए शपथपूर्वक वचन देगा। शंकराचार्य ने सरकार की नीतियों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में “डबल, ट्रिपल और फोर्थ इंजन” की सरकार होने के बावजूद आम जनता धर्म संकट में है और गो माता की रक्षा नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें