तमकुहीराज। तमकुहीराज कस्बे शुक्रूउल्ला शाह मस्तान बाबा के मजार परिसर में बृहस्पतिवार की रात 25वां उर्स मनाया गया। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने तकरीर की और लोगों से अमन पसंद जीवन यापन का संदेश दिया। लोगों ने अमन-शांति के लिए दुआएं मांगीं और मजार पर चादरपोशी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सजदा किया और मन्नतें मांगीं। मस्तान बाबा आजीवन हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक रहे हैं। उर्स में हिन्दू-मुस्लिम दोनों वर्गों के लोगों ने मजार पर चादरपोशी की और अमन, शांति व खुशहाली की दुआएं मांगी। इस दौरान नियामतुल्लाह, मंजूर खान, एखलाक अहमद, डॉ. परवेज आलम, साकिर अली, हकीम अंसारी, जमील अहमद, नसरुद्दीन, मेराज आलम, अलाउद्दीन, अमीरुलहक, अमजद अली, अरशद अली आदि मौजूद रहे।