फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक दूजे के हुए 11 जोड़े

Sat, 27 Apr 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के जटहां रोड स्थित मैरिज हाल में शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। विधि-विधान से 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। आयोजकों की तरफ से गृहस्थी का सामान समेत उपहार देकर विवाहित जोड़ों को विदा किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे एक-एक कर 11 दूल्हों की बरात कार्यक्रम स्थल पहुंची। आयोजकों की तरफ से सभी वर का द्वारपूजा कर उन्हें विवाह मंडप ले जाया गया, जहां विधिविधान से उनका विवाह हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि कन्या दान सबसे बड़ा दान है। इसलिए समाज के सभी सक्षम लोगों को ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। पूर्वांचल किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि गरीबों की मदद करना पुण्य का कार्य है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित रहेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम का संचालन पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार गौड़ ने किया। इसके बाद नवविवाहित जोड़ों को आयोजकों की तरफ से कपड़ा, घर गृहस्थी का सामान, फ्रीज, कूलर, पंखा, सोफा सेट, बेड, रजाई-गद्दा आदि देकर विदा किया गया।
इस दौरान शिवजी जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान रामविजय यादव, जामवंत यादव, कुमकुम तिवारी, रोशन चौधरी, जावेद आलम, चंदन पांडेय, महेंद्र यादव, अजय कुशवाहा, एमयू खान, अम्भी चौहान, परवेज़ आलम, अख्तर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


0
इनका हुआ विवाह
अंजनी संग सूरज, निशा संग आदित्य, दुर्गावती संग अरविंद, नंदनी भारती संग सुरजीत भारती, जानकी संग पंकज, अंतिमा पाल संग अरविंद पाल, नेहा संग सत्यम, मनीषा संग दीपक कुमार, गूंजा कुमारी संग सोनू, कुसुम कुमारी संग दीपक, संध्या संग दीपू समेत 11 जोड़ों का विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें