फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाना खाने के बाद दंपती और तीन बच्चे बीमार

Tue, 28 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। देवरिया जिले के पथरदेवा निवासी पती-पत्नी और तीन बच्चे समेत पांच लोग रविवार की रात फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सूचना पर पहुंचे उनके रिश्तेदार सभी को फाजिलनगर सीएचसी लाए, जहां उनका चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पथरदेवा निवासी 32 वर्षीय विजय सिंह पथरदेवा में ही रेस्टोरेंट चलाते हैं। वह अपने रेस्टोरेंट में पत्नी नीलम (22), दो वर्षीय पुत्री राधा व पांच वर्षीय प्रज्ञा और तीन वर्षीय पुत्र कान्हा के साथ रविवार की रात खाना खाकर और दूध पीकर सो गए। विजय का रेस्टोरेंट के पीछे आवास भी है। आधी के बाद सभी को उल्टी, दस्त व पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। उन्होंने इसकी जानकारी फाजिलनगर के सठियांव निवासी अपने एक रिश्तेदार को दी। सूचना पर आए उनके रिश्तेदार सभी को फाजिलनगर सीएचसी पर ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डाॅ. यूएस नायक ने बताया कि प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। सभी का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें