जौरा बाजार। क्षेत्र में एक माह से उत्पाती बंदर का खौफ कम नहीं हो रहा है। सोमवार को एक गांव के खेत में गईं एक किशोरी व उसकी बहन पर हमला कर घायल कर दिया। जानकारी होते ही परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख सोमवार की सुबह परिजन उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले गए, जहां उनका चल रहा है। जौरा बाजार निवासी रामप्रवेश यादव की 14 वर्षीय बेटी संध्या अपनी छोटी बहन छह वर्षीय अनुष्का के साथ रविवार की देर शाम कम्पाइन मशीन से कटे धान को ठेले पर लादकर खेत से घर ला रही थीं। इस दौरान रास्ते में एक बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। लहुलूहान देख परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गए। डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।