कोरोना की जांच कराते एसएसबी जवान।
- फोटो : KUSHINAGAR
एसएसबी जवानों की हुई कोरोना जांच
अलग-अलग कमरों में रहने की सलाह
कसया(कुशीनगर)। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ठहरे एसएसबी जवानों की मंगलवार को कोरोना जांच कराई गई। यहां कैंप में बिहार प्रांत के मोतीहारी के 81 अधिकारी और जवान ठहरे हैं। इन्हें अलग-अलग कमरों में रहने की सलाह दी गई है।
कैंप में ठहरे एसएसबी के पांच-छह जवानों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी होने पर सीएचसी कसया की रैपिड रिस्पांस टीम डॉ. एसके सिंह की अगुवाई में पहुंचकर जांच की। आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लेकर सीएमओ कार्यालय भिजवाया गया। एंटीजन किट से जांच में इन जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उन्हें जरूरी दवाएं दी गई हैं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने तक एक-दूसरे से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस टीम में डॉ. सावित्री सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, एलटी सच्चिदानंद तिवारी, संतोष गोंड, एएनएम मीरा दूबे आदि शामिल रहीं।