फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरओबी के निर्माण में आई तेजी आज से तीन माह रहेगा डायवर्जन

Sun, 05 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के नोनिया पट्टी निमार्णाधीन ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पडरौना। शहर की जाम की समस्या खत्म करने वाले नोनिया पट्टी रेलवे ढाले पर बन रहे आरओबी के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। निर्माण कार्य में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए अगले तीन महीने तक शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। जटहां बाजार और खिरकिया के रास्ते बगहा बिहार जाने वाले मालवाहक और भारी वाहनों को शहर से नहीं गुजरने दिया जाएगा। उन्हें परसौनी कला स्थित शहर के बाहरी बाईपास से करीब 10 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। वहीं शहर में आने वाले भारी वाहन खिरिया टोला के सामने बने मार्ग से आ-जा सकेंगे। लोगों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने क्रॉसिंग पर दो गार्डों की 24 घंटे ड्यूटी भी लगाई गई है
विज्ञापन


शहर में आने वाले लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास और नोनियापट्टी के सामने क्रॉसिंग पर आरओबी स्वीकृत है। रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। वहीं नोनियापट्टी के सामने क्रॉसिंग पर आरओबी के निर्माण चल रहा है। एल आकार में बन रहे आरओबी का निर्माण कार्य भी अब तेज हो गया है। आरओबी निर्माण के दौरान रेलवे लाइन पर 64 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

इसके अलावा कठकुइया रोड की तरफ से 278 मीटर और बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क की तरफ से 265 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इसके अलावा प्रस्तावित आरओबी के अगल-बगल बसे मोहल्ले के लोगों आवागमन के लिए फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन का भी निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य पर करीब 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आरओबी निर्माण कार्य कर रही संस्था ने शहर के कठकुइयां रोड की तरफ से 218 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी ला दी है। नोनिया पट्टी ढाले के पास पिलर का काम शुरू हो गया है। भारी मशीनें और क्रेन लगने से ढाले से वाहनों का आवागमन तेज हो गया है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य को देखते हुए कठकुइया मार्ग से बाईपास के रास्ते अंबे चौक होते जटहां बाजार और बगहा बिहार की तरफ से जाने वाले सभी मालवाहक, ट्रक और बसों को अब बाईपास रूट पकड़ना होगा। कठकुइया मार्ग की तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहन खिरिया टोला के सामने बने मार्ग से नोनियापट्टी रेलवे ढाला पार करेंगे। शहर के अंबे चौक के रास्ते जटहां बाजार और बिहर के बगहा की तरफ से जाने वाले भारी वाहन परसौनी कला स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रास्ते बाईपास होकर खिरकिया बाजार पहुंचंगे। यहां से अपने गंतव्य की तरफ जाएंगी। उधर आने वाले भारी वाहन भी इन्ही रास्तों का प्रयोग करेंगे। शहर में आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए आवागमन सामान्य रहेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के एलओडब्ल्यू प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि आरओबी का स्ट्रक्चर खड़ा करने में करीब 90 दिन लगेंगे। इस दौरान निर्माण स्थल से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे ने काम की गति बढ़ाने के लिए दो शिफ्ट में श्रमिकों की ड्यूटी लगाई है। तीन महीने बाद आरओबी का एक हिस्सा शुरू होगा तो ढाले पर लगने वाला 30-40 मिनट का जाम हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना रोकने के लिए रेलवे ने दो गार्डों की ड्यूटी लगा दी है। ये गार्ड सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक ढाले के दोनों छोर पर रहेंगे। वे लोगों को डायवर्जन रूट समझाएंगे और पैदल यात्रियों को सुरक्षित क्रॉस कराएंगे। रात में रिफ्लेक्टर और बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। डायवर्जन से दुकानदारों और रोज आने-जाने वालों को दिक्कत होगी।



0



आरओबी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान धैर्य रखें। आरओबी बनने के बाद पडरौना के लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। ट्रेन आने पर 20 मिनट तक फाटक बंद रहने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। -आशुतोष कुमार, एसडीएम, पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें