फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नेबुआ रायगंज से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ‘सड़क बनाओ, वरना गद्दी छोड़ो’ पदयात्रा निकाली। इसमें बदहाल पड़ी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग करते हुए लोगों को कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में पदयात्रा की शुरूआत नेबुआ रायगंज से की गई। इस पदयात्रा को क्षेत्र के देवगांव, खफ़रधिक्का, निर्मल पट्टी, पडरही, दुसाधी पट्टी होते हुए कटाई भरपुरवा में समाप्त किया गया। पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने की बात कही थी। लेकिन सरकार का कार्यकाल समाप्त होने को है और अभी तक एक भी सड़क गड्ढ़ामुक्त नहीं हो सकी है। कांग्रेस की तरफ से डीएम को ज्ञापन देकर खड्डा क्षेत्र की खराब सड़कों को सही कराने की मांग की थी। इसमें चेताया कि गया था कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क मुक्त नहीं होने पर पदयात्रा कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी क्षेत्र की गड्ढ़ा युक्त सड़कों को ठीक करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो पार्टी की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अवधेश सिंह, अजय जायसवाल, आफ़ताब आलम, रतन मद्धेशिया, अनिरुद्ध कुशवाहा, भगवंत कुशवाहा, लालबाबू नेता, परशुराम यादव, वाजिद अली, गिरजेश मल्ल, रमेश मल्ल, मंटू सिंह, राजू मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें