फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल यात्रा
विज्ञापन

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
पैदल और बैलगाड़ी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में वृद्धि, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्रवार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पडरौना नगर सहित कसया और कप्तानगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल और बैलगाड़ी से यात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया।
कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोलियम सहित अन्य वस्तुओं की महंगाई के खिलाफ पैदल यात्रा की। पडरौना से शुरू हुई पैदल यात्रा तिलक चौक, साहबगंज, नौका टोला, बैंक रोड, सुभाष चौक होते हुए एक होटल में पहुंचकर समाप्त हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरुद्घ बैलगाड़ी भी चलाई। कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा जब से केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आई है, आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। लोग बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से निरंतर जूझ रहे हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस पैदल यात्रा में कांग्रेस नेता मकसूद आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जाहिद कुरैशी, उमा मिश्रा, ब्रजभूषण गुप्ता, टीएन सिंह, नवीज आलम, कन्हैया सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कसया-देवरिया मार्ग स्थित दीवानी न्यायालय से पैदल यात्री निकाली। इसकी अगुवाई वरिष्ठ नेता जगदंबा सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को आम जनमानस की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव कृष्णप्रताप सिंह, पंचानन मिश्र, रविंद्र उर्फ राधे विश्वकर्मा, वाजिद अली, अनवर जकी, विजय लक्ष्मी शर्मा, खुशीलाल शर्मा, पवन यादव, जितेंद्र पटेल, जान मोहम्मद, राधाकृष्ण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार बिगड़ती कानून व्यवस्था और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती दरों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में पैदल यात्रा निकाली। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कस्बे के आजाद चौक पर झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह पैदल मार्च कस्बे के आजाद चौक से चांदनी चौक, सुभाष चौक, किसान चौक, चकबंदी, मंगल की बाजार होते हुए पुन: आजाद चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान राधेश्याम पासवान, सीताराम प्रधान, शत्रुघ्न सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, अजय जायसवाल, रामचंद्र पटेल, मदन विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, देव शुक्ला, रामप्रीत, मनोज सिंह, विवेक सिंह, रामप्यारे शर्मा, जय सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें