फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, मनाया काला दिवस

Wed, 08 Nov 2017 11:41 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कैंडिल जलाते कांग्रेसी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर बुधवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पडरौना नगर के गांधी प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर नोटबंदी की वजह से मृत लोगों को श्रद्घांजलि दी। इसके अलावा दुदही में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला और इसे काला दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के इस फैसले से देश को कोई लाभ नहीं मिला। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मुहम्मद जहिरुद्दीन की अगुवाई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कठकुइयां मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने एकत्र हुए। नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर इन लोगों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह ने कहा कि नोटबंदी से देश को कोई लाभ नहीं हुआ। बल्कि सरकार के इस कदम से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। तमाम लोगों की नौकरी छीन गई और मजदूरों के सामने आर्थिक संकट आ गया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी अभी नोटबंदी से जूझ रहे थे कि जीएसटी लागू कर उनका संकट और बढ़ा दिया।

इस दौरान उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, प्रिंस प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला गिरी, वेद प्रकाश मिश्र, बैजनाथ सिंह, प्रदीप मोदनवाल, मनीष चौधरी, विकास, बीरु विरेन्द्र, इन्दू, सम्मी, शकुन्तला, गुड्डी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें