स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पकड़ियार बाजार। लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी में प्रस्तावित 132/33 केवीए के विद्युत वितरण केंद्र के निर्माण के लिए बुधवार को जमीन का चिह्नांकन किया गया। खड्डा विधायक की मौजूदगी में यह जमीन पॉवर कार्पोरेशन के अफसरों को दिखाई गई। बताया गया कि एक साल में यहां निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद से खड्डा और रामपुर कोटवां विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो जाएगी।
खड्डा, रामपुर कोटवां और भीमनगर विद्युत उपकेंद्रों को करीब 80 किलोमीटर दूर राजापाकड़ के 132 केवीए विद्युत वितरण उपकेंद्र से 33 हजार वोल्ट की बिजली मिलती है। दूरी अधिक होने की वजह से लॉइनलॉस ज्यादे होता है। वर्षों पुरानी इस लाइन में बरसात के दिनों में फाल्ट अधिक आता है। अत्यधिक दूरी की वजह से इसकी पेट्रोलिंग भी कठिन है। पिछली सरकार में नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी में 132/33केवीए के उपकेंद्र के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के साथ पहुंचे उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने निर्माण के लिए आवंटित जमीन की पैमाइश कर चिन्हांकन कराया।
अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि इस विद्युत वितरण उपकेंद्र का निर्माण आगामी 17 दिसम्बर से शुरू होकर 18 दिसम्बर 2018 तक पूर्ण होगा। क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से खड्डा क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता पारेषण रामसुरेश, उप खण्ड अधिकारी पारेषण कसया डीबी सिंह, उप खण्ड अभियंता अमित सिंह, आवर अभियंता शैलेष सिंह, पवन कुमार, सुनील निषाद, अंजनी शुक्ला, बृजेश मिश्रा, बलराम गोविंद राव, निंकम सिंह, प्रदीप मिश्रा, अटल दूबे, विजेन्द्र तिवारी, हरगोविंद रौनियार आदि मौजूद रहे।