फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समय सीमा के भीतर पूरा कराएं सभी कार्य

Tue, 17 Jun 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाढ़ खंड, मनरेगा, सिंचाई एवं गन्ना विभाग की संयुक्त रूप से बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में बाढ़ खंड के एई ने डीएम को बताया कि नालों और ड्रेनों की साफ-सफाई के लिए चीनी मिलों की तरफ से कराए जा रहे हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया कि ड्रेन एवं नालों की सफाई कार्य का मॉनिटरिंग करें। कोई दिक्कत आ रही हो तो उसे संबंधित एसडीएम से वार्ता कर निस्तारण कराएं। डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहे हैं। उन सभी कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूरा कराते हुए फोटोग्राफ्स सहित अन्य विवरण 22 जून तक अवश्य उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार सिंचाई विभाग की तरफ से हिरण्यवती नदी, बांसी नदी एवं बाढ़ की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी होदा सिद्दकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें