फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का पुतला जलाया

Fri, 02 Dec 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पडरौना नगर के सुभाष चौक पर सड़क जाम किया। उसके बाद उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शुल्क के रूप में छात्रों से 500 रुपये के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। छात्रनेता इस मामले में त्रिस्तरीय वार्ता की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत सह मंत्री प्रदीप ओझा, नगर मंत्री नवनीत तिवारी, सह मंत्री आशुतोष उपाध्याय, रवि राय, मीडिया प्रभारी आदित्य दीक्षित, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव तिवारी, कॉलेज इकाई के अध्यक्ष साहिल सिंह, उपाध्यक्ष मानस मुकुल सहित कई कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम के बाद कोतवाली पुलिस के जवान पहुंचे। इन छात्रनेताओं का आरोप था कि कॉलेज में शुल्क के एवज में 500 रुपये के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। एसडीएम सदर संजीव रंजन, कॉलेज के प्राचार्य अशोक सिंह और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच समझौता हुआ। इसमें रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर आठ दिसंबर करने, डिमांड ड्रॉफ्ट, प्राचार्य उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नाम से बनवाकर शुल्क जमा करने पर सहमति बनी।
इस दौरान राजन सोनी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, अजितेश शाही, रितिक शुक्ल, सच्चिदानंद गुप्ता, दीपक मिश्र, आलोक मिश्र, छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, विवेक यादव, चंदन, विशाल राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें