फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन में और बढ़ेगी ठंड, तराई क्षेत्र में घने कोहरे का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह के समय तराई क्षेत्रों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना
विज्ञापन


पडरौना। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के आसार हैं। आगामी तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे ठंड का असर बढ़ेगा। तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंचने के कारण लोगों को ठंड का अधिक एहसास होगा।

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. नवीन प्रताप सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्रों में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। वहीं, जिले के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसके तहत मौसम में विभाग ने तराई क्षेत्र में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही में गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ है। इसके चलते पिछले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हुई। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मौसम में यह बदलाव आगामी तीन दिनों तक बने रहने के आसार हैं। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर भी रहेगा। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें